प्रीमियम तत्काल (Premium Tatkal – PT)
भारतीय रेलवे द्वारा शुरू किया गया एक विशेष टिकट कोटा, जिसमें तुरंत यात्रा करने वालों के लिए सीटें उपलब्ध कराई जाती हैं, लेकिन इन टिकटों का किराया स्थिर नहीं होता, बल्कि मांग के अनुसार बढ़ता जाता है। इसे डायनामिक फेयर सिस्टम कहा जाता है।
प्रीमियम तत्काल (PT) की मुख्य विशेषताएँ :
✦ 1. डायनामिक किराया (Dynamic Fare) - इस कोटा में टिकट का किराया स्थिर नहीं होता। जितनी ज्यादा मांग, उतना ज्यादा किराया। टिकट बुकिंग के साथ-साथ किराया बढ़ता जाता है, बिल्कुल हवाई जहाज़ की टिकटों की तरह।
✦ 2. बुकिंग समय (ARP) - वही जो तत्काल के लिए है, प्रीमियम तत्काल टिकट तत्काल टिकट के समान समय और नियमों के अनुसार खुलते हैं।