हैण्ड हेलड टर्मिनल
यह एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है जिसकी सहायता से बर्थ की उपलब्धता टी.टी.ई के द्वारा देखा जा सकता है। यह टेवलेट के सामान होता है। यह टिकट चेकिंग सिस्टम में पारदर्शिता लाने की दिशा में भारतीय रेलवे द्वारा उठाया गया एक सराहनीय प्रयास है।
यदि कोई यात्री अपने आरक्षित बर्थ पर यात्रा करने हेतु नहीं आता है तो कार्यरत टीटीई के द्वारा उस बर्थ की रिक्तता की सूचना सीधा HTT के द्वारा सिस्टम में अपलोड कर दिया जाता है। ताकि वह खाली बर्थ अन्य यात्रियों को उपलब्ध हो सके। यह मशीन GPRS के आधार पर कार्य करता है। इसमें RAC /WLके यात्रियों को अपने बर्थ हेतु टीटीई को खोजने की जरूरत नहीं है। वह HHT की सहायता से या NETS के द्वारा अपने बर्थ की सूचना स्वयं प्राप्त कर सकता है। इसके द्वारा गंतव्य स्टेशन को भी आगे या पीछे किया जा सकता है।