स्टेशन पर खोई और पाई गई वस्तुओं के संबंध में कार्रवाई
स्टेशन स्टाफ, रेलवे कर्मचारी या किसी यात्री द्वारा दी गई कोई भी वस्तु तुरंत स्टेशन मास्टर (एसएम) के ध्यान में लाई जानी चाहिए। वस्तु मिलने का सही समय, तारीख और स्थान दर्ज किया जाना चाहिए।
यदि किसी यात्री का सामान ट्रेन या स्टेशन पर छूट गया हो या कोई लावारिस संपत्ति हो तो उसे स्टेशन मास्टर को सौंप दिया जाना चाहिए।